फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unlock1.0: 75 दिन बाद शुरू हुई जयपुर-आगरा फ्लाइट, चार यात्री आए

Mon, 01 Jun 2020 08:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जयपुर से आगरा आए यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खेरिया हवाई अड्डे पर 75 दिन के बाद एलायंस एयर की जयपुर-आगरा उड़ान शुरू हुई। पहले दिन जयपुर से आगरा चार यात्री आए तो आगरा से जयपुर के लिए आठ यात्री रवाना हुए। खेरिया हवाई अड्डे पर संक्रमण से बचाव के लिए यात्रियों के सामान का सैनिटाइजेशन किया गया और दो गज की दूरी रखी गई। 

विज्ञापन


एलायंस एयर का विमान सोमवार सुबह 8:30 बजे के स्थान पर 34 मिनट लेट सुबह 9:04 बजे खेरिया एयरपोर्ट आया। आगरा से जयपुर के लिए 46 मिनट देरी से सुबह 9:56 बजे पर विमान रवाना हुआ। आगरा चार यात्री आए और आगरा से जयपुर आठ यात्री गए। जबकि लॉकडाउन से पहले उड़ान फुल रहती थी। 50 से कम यात्री इसमें कभी नहीं रहे। मंगलवार को भी फ्लाइट आएगी।

सतर्कता: कैमरे से टिकट जांचा, बैग पर सैनिटाइजर स्प्रे
खेरिया हवाई अड्डे पर यात्रियों की सबसे पहले इंफ्रारेड कैमरे से जांच की गई। तापमान सही मिलने पर उन्हें प्रवेश दिया गया। आगरा से जयपुर जाने वाले यात्रियों के टिकट की जांच के लिए कैमरा लगाया गया ताकि बिना छुए ही उसका ब्यौरा पढ़ा जा सके।
विज्ञापन


यात्रियों के बैग और सामान पर सैनिटाइजर का स्प्रे कराया गया। पूरे एयरपोर्ट को सैनिटाइज करने के बाद ही यात्रियों को प्रवेश मिला। जयपुर से आगरा आने वाले यात्रियों का पहले पंजीकरण कराया गया। सभी चार यात्रियों को पंजीकरण कराने के बाद 14 दिन के होम क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है।

 

विज्ञापन

बचाव का हर तरीका अपनाया
जयपुर-आगरा के बीच फ्लाइट शुरू हो गई है। हमने यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजर के साथ संक्रमण से बचाव का हर तरीका अपनाया है। यात्रियों के हर सामान को सैनिटाइज करने के बाद ही उनके हवाले किया जा रहा है। -कुसुम दास, डायरेक्टर, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें