फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, तीन तस्कर दबोचे; 25 लाख का माल जब्त

Mon, 09 Nov 2026 12:10 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना छत्ता पुलिस ने यमुना किनारे चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 36 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।
 
विज्ञापन
गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 36 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई 8 नवंबर 2026 को थाना छत्ता पुलिस द्वारा की गई।
विज्ञापन


त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में, यमुना किनारे चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सोमिल उर्फ प्रेम कुशवाह पुत्र उमेश निवासी प्रकाश नगर, थाना एत्मादौला, जिला आगरा; विवेक पुत्र किशनचन्द निवासी गांव कर्णवाश, थाना डिबाई, जिला बुलन्दशहर (हाल निवासी जीबीएन स्कोट कालोनी, थाना दादरी, जिला गौतमबुद्ध नगर); और सत्यम गुप्ता पुत्र राजकुमार निवासी सिंगोर, थाना सिंगोर, जिला रीवा, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे यह गांजा ओडिशा के डेढ बाजार बस स्टैंड बरमपुर से लेकर आए थे और यहां फ्रीगंज निवासी विजय नामक व्यक्ति को देने के लिए इंतजार कर रहे थे। पुलिस विजय की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना छत्ता पर मु0अ0सं0-160/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। बरामदगी में 36 किलोग्राम गांजा, 03 मोबाइल फोन और 490 रुपये नकद शामिल हैं।
विज्ञापन


इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अंकुर मलिक, उपनिरीक्षक योगेश कुमार, उपनिरीक्षक प्रविन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक सरफराज अहमद, हैड कांस्टेबल अनूप कुमार और हैड कांस्टेबल संजीव कुमार की टीम शामिल थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें