फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा स्वच्छता रैंकिंग में सुधरा या लुढ़का, 11 जनवरी को आएगा परिणाम

Tue, 09 Jan 2024 02:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार हुआ या मामला और भी पीछे पहुंच गया है, इसका परिणाम 11 जनवरी को आएगा। इस परिणाम को लेकर निगम अधिकारियों की धड़कनें बड़ी हुई हैं।
 
विज्ञापन
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा शहर में पूरे साल की सफाई का परिणाम आने वाला है। आगरा नगर निगम की स्वच्छता रैंकिंग सुधरी या गिरी, इसका परिणाम 11 जनवरी को आएगा।
विज्ञापन


बीते साल की स्वच्छता रैंकिंग में आगरा नगर निगम देश में 23 वें नंबर पर है। हाल में ही गारबेज फ्री सिटी की रेटिंग में केवल एक स्टार मिलने के कारण नगर निगम की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के दावे मुश्किल नजर आ रहे हैं। पार्षदों के साथ अधिकारी भी इस सर्वे की रैंकिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

साल 2017 में स्वच्छता सर्वे में आगरा को 263 वां नंबर मिला था, लेकिन उसके बाद वर्ष 2018 में 102, वर्ष 2019 में यह 82 वें नंबर पर आ गया। 2020 में आगरा की रैंक 16 वीं रही थी, जो इसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। 2021 में आगरा नगर निगम को 24 वीं रैंक मिली, जबकि उसके बाद साल 2022 में यह 23 वीं रही। इस बार की स्वच्छता रैंकिंग में आगरा को अपनी रैँकिंग में सुधार लाने की बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डस्टबिन मुक्त आगरा, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कचराघर खत्म कर सेल्फी प्वाइंट बनाने जैसे कदमों के जरिए नगर निगम के अधिकारी रैंकिंग में सुधार का दावा कर रहे हैं। जबकि पार्षदों का दावा है कि केवल कागजी काम होने का खामियाजा स्वच्छता रैंकिंग में उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें