फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के बहाने बना रही थी मिंकी, विनय ने गर्दन और पैर काटकर ली बेरहमी से जान; नाै दिन बाद भी नहीं मिला सिर

Sun, 01 Feb 2026 01:50 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में एचआर मैनेजर मिंकी शर्मा की सनसनीखेज हत्या ने हर किसी को झकझोर दिया था। शादी के लिए बहाने बनाने पर प्रेमी ने बेरहमी से मिंकी की हत्या की। गर्दन और पैर काटकर शव को बोरे में पैक कर दिया था। सिर झरना नाले में फेंक दिया था। नाै दिन बाद भी सिर नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
मिंकी और विनय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना काॅलोनी निवासी मिंकी शर्मा की नृशंस हत्या के आरोपी विनय राजपूत को दो दिन की रिमांड पर लेने के बाद भी पुलिस कटा हुआ सिर बरामद नहीं कर सकी है। दो दिन बाद पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी हाेने पर आरोपी को वापस जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस अब मिंकी के माता-पिता का सैंपल लेकर डीएनए जांच कराएगी। टेढ़ी बगिया के पार्वती विहार निवासी एचआर मैनेजर मिंकी शर्मा की उसके मित्र सहकर्मी ट्रांस यमुना क्षेत्र निवासी विनय राजपूत ने संजय प्लेस स्थित दिविशा टेक्नोलॉजी के ऑफिस में चाकू से गला रेतकर हत्या की थी। वह पहले मिंकी की तलाश करने उसके भाई के साथ घूमता रहा। आरोप है कि देर रात गर्दन और पैर कटकर शव को बोरे में पैक कर जवाहर पुल पर सड़क पर फेंक दिया था। 
 

सिर को वह पहले ही झरना नाले में फेंक आया था। शव भारी होने के कारण बोरे को पुल पर ही फेंक आया था। पूछताछ में उसने बताया था कि वह मिंकी से शादी करना चाहता था, पर मिंकी उससे बहाने बना रही थी। वह मिंकी के किसी से फोन पर बात करने से उस पर शक करने लगा था। उसने मिंकी से बदला लेने की ठान ली थी। काफी दिन पहले हत्या की साजिश रच ली थी। सही मौका मिलने पर 23 जनवरी को शॉपिंग के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया था।

 
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस विवेचना में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हत्यारोपी को सजा दिलाने के लिए सीसीटीवी, लोकेशन, सीडीआर समेत बहुत से वैज्ञानिक साक्ष्य पुलिस के पास हैं। शव का सिर बरामद करने को दो दिन प्रयास किए गए। जेसीबी से खुदाई और कूड़ा तक छाना गया है। सिर अभी बरामद नहीं हो सका है, इसके लिए प्रयास जारी हैं। हत्या में इस्तेमाल चाकू, मृतका के कपड़े और अन्य सामान समेत डिजिटल साक्ष्य विवेचना में शामिल किए गए हैं। इस मामले में जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी। आरोपी को सजा दिलाने के लिए एसीपी पूरे प्रकरण की समीक्षा करेंगे।

ये भी पढ़ें-UP: जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, ये दस्तावेज होगा जरूरी; फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें