फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा: एक प्लॉट का करा दिया दो बार बैनामा, इस तरह हड़पे 20 लाख; एफआईआर दर्ज

Fri, 27 Nov 2026 10:17 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सहकारी आवास समिति के पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। बताया गया कि उन्होंने एक प्लॉट का दो बार बैनामा करा दिया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सहकारी आवास समिति के पदाधिकारियों पर पहले से बिके प्लॉट को अपना बताकर 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। निर्माण कराने पहुंचने पर पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देश पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जगनेर निवासी योगेंद्र कुमार गर्ग ने बताया कि कि उन्हें शिल्पक सहकारी आवास समिति के अध्यक्ष आरके सिंह और सचिव शुभम ने पथौली स्थित एक प्लॉट बेचने का प्रस्ताव दिया।

आरोप लगाया कि पदाधिकारियों ने फर्जी रजिस्टर दिखाकर प्लॉट को खाली बताया। सौदा 20 लाख रुपये में तय हुआ। 28 अगस्त, 2024 को उनकी पत्नी अनीता गर्ग के नाम बैनामा कराया गया। 25 जून, 2026 को निर्माण कराने पर पता चला कि प्लॉट 2012 में ही बेचा जा चुका था। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें