तीन बार रंगा जा चुका है आगरा
आगरा में तीन बार दुकानों, मकानों को एक रंग में रंगने और एक जैसे साइनेज किए जा चुके हैं, लेकिन रूट हर बार अलग रहा। सबसे पहले साल 2004-05 में ताजमहल के 350 साल पूरे होने के मौके पर हुए कार्यक्रमों में यमुना किनारा रोड को गेरुए रंग में रंगा गया था।
2016 में ताजगंज की पूर्वी से पश्चिमी और दक्षिणी ओर की दुकानों, मकानों पर एक जैसे साइनेज और रेड स्टोन रंग कराया गया।
2020 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा आने पर खेरिया हवाई अड्डे से ताजमहल पूर्वी गेट तक के भवनों को एक रंग में रंगा गया और एक जैसे साइनेज लगाए गए थे।