फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली में हुए अग्रिनकांड के बाद आगरा में अलर्ट, होटलों में चेक किए अग्निशमन इंतजाम; एक में मिली खामी

Fri, 05 Jun 2026 09:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिल्ली के होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद आगरा में अग्निशमन विभाग ने 13 होटलों की फायर सेफ्टी जांच की। जांच में एक होटल में खामी मिलने पर संचालक को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए, जबकि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
सीएफओ देवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के होटल में हुए अग्निकांड में 21 लोगों की मौत की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया। इसके बाद बृहस्पतिवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने शहर में 13 होटलों को चेक किया। इनमें से एक होटल में मानक ठीक नहीं पाए। कमियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीएफओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि फतेहाबाद रोड स्थित होटल हॉवर्ड प्लाजा, होटल गंगा रतन, होटल आशीष पैलेस, होटल रिट्रीट, होटल 10 स्क्वायर, होटल विक्रम पैलेस, संजय प्लेस स्थित होटल फेयर फील्ड बाय मैरियट, सिकंदरा स्थित द स्काई, होटल वैदिक, गेस्ट हाउस कीठम झील, विराज पैलेस, कनक पैलेस और प्रसिद्ध होटल को चेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें हाैज पाइप देखे गए। यह भी पता किया गया कि मोटर संचालित है या नहीं। इसके अलावा फायर सेफ्टी सिस्टम को परखा गया। सभी होटलों में यह कार्यशील मिले। एक होटल में हाैज पाइप ठीक नहीं था। इस पर संचालक को उसे ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को भी होटलों की चेकिंग का अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें