फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी बीमारी: महिला का पहले काटना पड़ा हाथ, अब पैर की थी बारी; चिकित्सकों ने किया चमत्कार

Fri, 05 Jun 2026 08:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने डायबिटीज और बंद नस की गंभीर समस्या से जूझ रहे मरीज के पैर में स्टेंट डालकर सफल सर्जरी की। समय पर इलाज मिलने से मरीज का पैर कटने से बच गया और अब उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है।
 
विज्ञापन
मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में डॉक्टरों ने मधुमेह (डायबिटीज) और पैर की बंद नस की गंभीर बीमारी से पीड़ित एक मरीज के पैर में स्टेंट डालकर सफल सर्जरी की है। इससे मरीज का पैर काटने से बचा लिया गया। मरीज की हालत भी अब ठीक है।
विज्ञापन


हृदय रोग विभाग के डॉ. हिमांशु यादव ने बताया कि मरीज में एक्यूट लिम्ब इस्कीमिया (पैर को खून पहुंचाने वाली मुख्य धमनी का बंद होना) मिला। इसमें देरी होने पर पैर में संक्रमण फैलता और पैर काटना पड़ता। इसी स्थिति में बीते कुछ साल पहले मरीज का हाथ काटना पड़ा था।
ऐसे में पैर की धमनियों में स्टेंट डाला गया और रक्त संचार होने लगा।

अब मरीज के पैर का दर्द ठीक हो गया है। जल्द डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे। निजी अस्पताल में इसका खर्च दो से ढाई लाख रुपये आता है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर संचालित होने से जटिल बीमारियों के ऑपरेशन भी हो रहे हैं। अब मरीजों को दूसरे शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें