फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा : अस्पताल में तोड़फोड़, डॉक्टर-कर्मचारियों को पीटकर भाग गए आरोपी

Mon, 21 Feb 2022 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

शहीद नगर स्थित उपाध्याय हास्पिटल की घटना, आईएमए पदाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सदर के शहीद नगर में रविवार रात को उपाध्याय हॉस्पिटल में बच्चे को भर्ती कराने आए तीमारदारों का कर्मचारियों से आईसीयू के चार्ज को लेकर विवाद हो गया। उनमें मारपीट होने लगी। आरोप है कि मरीज के साथ आए लोगों ने मारपीट कर दी। डा. राजीव उपाध्याय को भी डंडा मार दिया गया। आईसीयू में तोड़फोड़ की गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। मगर, आरोपी भाग गए।

विज्ञापन


डा. राजीव उपाध्याय ने बताया कि रविवार रात तकरीबन नौ बजे छोटा उखर्रा के कुछ लोग नौ साल के बालक को भर्ती कराने लाए थे। उसकी हालत गंभीर थी। दूसरे हास्पिटल ने उसे रेफर किया था। वह बच्चे की हालत को देखते हुए भर्ती करने के लिए तैयार हुए। कर्मचारियों ने तीमारदारों को आईसीयू का चार्ज बताया। यह सुनने के बाद मरीज के साथ आए लोग भड़क गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग आ गए। 

कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं माने। उन्होंने मारपीट कर दी। कर्मचारियों ने बीचबचाव का प्रयास किया। वह भी आ गए। मगर, उन पर भी हमला बोला गया। उनके कंधे में डंडा मार दिया, जिससे वो चोटिल हो गए। महिला कर्मचारियों को भी पीटा। लोगों ने आईसीयू में तोड़फोड़ भी की। इससे अफरातफरी मच गई। इसके बाद आरोपी भाग गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर देर रात आईएमए के पदाधिकारी पहुंच गए। उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया। पुलिस भी पहुंच गई। तब तक तीमारदार अपने मरीज को लेकर जा चुके थे। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि  हास्पिटल कर्मचारियों और मरीज के साथ आए लोगों में विवाद के बाद मारपीट हुई है। दोनों तरफ लोग घायल हुए हैं। मामले में तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें