फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर मजदूर को कुचलकर भागा वाहन, मौके पर मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sat, 15 Aug 2026 09:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-ग्वालियर राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 42 वर्षीय मजदूर सोहनवीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया।
 
विज्ञापन
मजदूर की मौत के बाद हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के ग्वालियर राजमार्ग पर कुर्रा मोड़ स्थित जियो पेट्रोल पंप के सामने शनिवार तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से 42 वर्षीय मजदूर सोहनवीर निवासी मुबारिकपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राम कुमार तोमर ने बताया कि टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। सोहनवीर अपने पीछे पत्नी मोनी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें