फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : जीआरपी ने एक साल में 1.40 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन किए बरामद, ट्रेनों-स्टेशनों से हुए थे चोरी

Thu, 21 Jul 2022 05:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जीआरपी आगरा अनुभाग ने विशेष अभियान चलाकर ट्रेनों और स्टेशनों से चोरी और गुम हुए 882 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।  
विज्ञापन
एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा अनुभाग की जीआरपी ने एक साल में 882 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये मोबाइल ट्रेनों और स्टेशनों से चोरी और गुम हुए थे। एसपी जीआरपी के मुताबिक बरामद मोबाइल फोन की कीमत एक करोड़ 40 लाख रुपये है। जून महीने में ही पुलिस टीम ने 102 मोबाइल बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि आगरा अनुभाव में 246 मोबाइल ट्रेनों से चोरी हुए थे, जबकि 500 से अधिक गुम हुए थे। जीआरपी की सर्विलांस सेल पिछले एक साल से इन मोबाइल की बरामदगी में लगी हुई थी। बरामद मोबाइल फोनों की कीमत करीब 1.40 करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि बरामद हुए मोबाइल फोन बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों के रहने वाले लोगों के हैं। इन सभी लोगों के मोबाइल फोन चलती ट्रेन में या तो चोरी हो गए थे या फिर लूट लिए गए थे।  100 से अधिक लोगों को उनके मोबाइल फोन वापस किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें