इसी तरह 10 योजनाएं ऐसी हैं जिनमें 50 से कम और 25 से अधिक अंक मिले हैं। इन्हें सी श्रेणी में रखा गया है। सहकारिता, पशुपालन सहित आठ योजनाएं ऐसी हैं जिनमें आगरा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इन आठ योजनाओं में डी श्रेणी और 25 से कम अंक आगरा को मिले हैं।
टॉप-10 रैकिंग में आने का लक्ष्य
मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन ने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि अगले दो महीने में आगरा टॉप-10 रैकिंग में आए। चार महीने में अच्छा काम हुआ है। जिन योजनाओं में कम अंक मिले हैं, उनमें सितंबर की रैकिंग में सुधार करेंगे। कायाकल्प, पीएम आवास, वॉटर हार्वेस्टिंग, स्वास्थ्य योजनाओं में अच्छे काम से रैकिंग में बढ़ी है।