फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2017: ताजनगरी को 263वीं रैंक

Thu, 04 May 2017 07:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में ताजनगरी आगरा की रैंकिग बेहतर नहीं है। 2016 में सर्वे किए गए 73 शहरों में आगरा को 47वीं रैंक प्राप्त हुई थी। इस बार 434 शहरों में आगरा की रैंक 263 है। आगरा के अलावा इस बार शहरी विकास मंत्रालय ने मथुरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज को भी स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल किया था। इनमें से कोई भी शहर सफाई के मामले में दमदार प्रदर्शन नहीं कर सका है। देशभर में पहली रैंक मध्य प्रदेश के इंदौर को मिली है वहीं यूपी के गोंडा की रैंक 434वीं है। 
विज्ञापन


बता दें कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत भारत सरकार का शहरी विकास मंत्रालय कराता है। इसके तहत शहरों में कूड़ा निष्पादन के इंतजाम, शौचालयों की स्थित, भवन निर्माण की क्षमता और खुले में शौच से मुक्ति आदि बिंदुओं पर सर्वे के बाद शहरों की रैंकिग तय की जाती है। इसमें लोगों के फीडबैक भी शामिल रहते हैं। 2016 में देश के 73 शहरों का स्वच्छ सर्वेक्षण किया गया था। इसमें शामिल ताजनगरी आगरा को सफाई के मामने में 47वीं रैंक प्राप्त हुई थी। 

वहीं इस बार सर्वे में देश के 434 शहरों को शामिल  किया गया। इसमें आगरा को 263वीं रैंक मिली है। वहीं यूपी में आगरा की रैंक 9वीं है। यूपी के इस बाद 62 शहर इस सर्वेक्षण में शामिल किए गए थे। इसमें आगरा के अलावा मथुरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज भी हैं। देश भर में रैं‌किंग की बात करें तो मथुरा को 352, फिरोजाबाद को 375, शिकोहाबाद को 401, मैनपुरी को 379, एटा को 406 और कासगंज को 409वीं रैंक है। वहीं यूपी के 62 शहरों में इनका स्थान क्रमशः 27वां, 32वां, 46वां, 36वां, 47वां और 50वां है। 
विज्ञापन


सर्वे रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के 50 शहरों की रैंकिग देशभर में 305 और इससे नीचे है। जिसमें आगरा को छोड़कर ऊपर लिखे सभी शहर शामिल हैं। वहीं 100 सबसे गंदे शहरों में यूपी के 41 शहर हैं। इसमें भी मथुरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, एटा और कासगंज शामिल हैं।  
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें