फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मुबंई-दिल्ली को हरा बेटियों ने लहराया परचम, अंडर-14 हॉकी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दर्ज की जीत

Mon, 07 Nov 2022 08:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ग्वालियर में पुरस्कार वितरण के बाद टीम रात में आगरा पहुंची। घर पहुंचने से पहले ही उनका कैंट स्टेशन पर ही ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। बेटियों की इस जीत के बाद हॉकी कोच जावेद का कहना था कि तैयारी के लिए और अधिक समय मिलता तो ये होनहार बच्चियां स्वर्ण पदक जीत सकती थीं।
विज्ञापन
अंडर-14 हॉकी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय हॉकी के प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में केवी-3 आगरा की टीम ने अंतिम मैचों में मुंबई और दिल्ली की टीमों को हराकर कांस्य पदक जीता। चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता के कड़े मुकाबलों में संघर्ष कर आगरा की बेटियों ने यह मुकाम पाया। शनिवार रात आगरा पहुंची टीम का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।

 5 नवंबर तक हुई प्रतियोगिता 

51वीं केवीएस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के दौरान हॉकी प्रतियोगिताएं 1 नवंबर से 5 नवंबर तक ग्वालियर के लक्ष्मी बाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालय (एलएनसीपीई) में खेली गईं। इसमें आगरा, चेन्नई, बंगलूरू, दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ इत्यादि शहरों की टीमों ने हिस्सा लिया। जयपुर ने स्वर्ण और बंगलूरू ने रजत पदक जीता। तीसरे नंबर के लिए अंतिम दिन आगरा ने शानदार खेल दिखाया और पहले मुंबई और फिर दिल्ली की टीम को हराया। दिल्ली के खिलाफ अंतिम मैच में तनवी कुंटल के गोल से टीम विजेता बनी। जिस पर उन्हें बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया। 

विज्ञापन

ये बेटियां थी टीम में 

आगरा की टीम में शृष्टि यादव (कप्तान), अजमत अंसारी (उपकप्तान), अक्शा अली (गोलकीपर), तनवी कुंटल, विधि शर्मा, वैष्णवी शर्मा, गुंजन सेंगर, रितिका सेंगर, श्रुति, नवजोत, लवजोत, रिया परमार, शुभी बंसल, सान्या चाहर, प्रतिज्ञा, गर्विता मेहरा शामिल थीं।

ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

शनिवार को ग्वालियर में पुरस्कार वितरण के बाद टीम रात में आगरा पहुंची। घर पहुंचने से पहले ही उनका कैंट स्टेशन पर ही ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। बेटियों की इस जीत के बाद हॉकी कोच जावेद का कहना था कि तैयारी के लिए और अधिक समय मिलता तो ये होनहार बच्चियां स्वर्ण पदक जीत सकती थीं। टीम के साथ दौरे पर गईं शिक्षिका अंजली और पूजा का कहना था कि बच्चियों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें