फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आए आमने-सामने, मारपीट के बाद फायरिंग, मच गई भगदड़

Mon, 07 Nov 2022 08:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

फायरिंग की घटना में युवक के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। 
विज्ञापन
fire, gun demo, firing, gun, shoting - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव धवा में सोमवार की सुबह फैजान और कामिल के पक्षों में रंजिश के चलते मारपीट और फायरिंग हो गई। इस दौरान फैजान के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गया। जिसे जिला चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर किया गया है। घटना की तहरीर आरोपियों के खिलाफ युवक के भाई शाहरूख खान ने कोतवाली पुलिस को दी है।

विज्ञापन

 

यहां का है मामला 

धवा निवासी फैजान गोली लगने से घायल हो गया। बताया गया कि फैजान सुबह करीब 9 बजे परचूनी की दुकान पर सामान लेने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में रंजिश मानने वाले कामिल, रईस अहमद व अमजद ने उसे घेर लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसी बीच कामिल पक्ष ने तमंचे से गोली चला दी जो फैजान के पैर में लगी इससे वे लहूलुहान हो गया। सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस 

घायल युवक के भाई शाहरूख ने कामिल व उसके साथियों के खिलाफ हमले की तहरीर दी है। सीओ पटियाली आरके तिवारी का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में फायरिंग से युवक के पैर में गोली लगी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। दोनों पक्षों के बीच पहले से ही रंजिश चल रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें