गंभीर बीमारियों का इलाज भी अब आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में बने सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में आसानी से मिल सकेगा। इसका उद्घाटन 16 सितंबर को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया करेंगे।
आगरा में अब गंभीर बीमारियों का इलाज भी हो सकेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया 16 सितंबर को एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। अभी इसमें ओपीडी ही संचालित है, ऑपरेशन थिएटर बनाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 200 करोड़ की लागत से बन रही सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में अभी गंभीर रोगों की ओपीडी चल रही है। एक ऑपरेशन थिएटर बन कर तैयार हो गया है, कैथ लैब समेत चार और बनना बाकी है। अक्तूबर तक ओटी तैयार हो जाएंगी।
एक्सरे, सीटी स्कैन समेत अन्य मशीनें भी लगाई जा रही हैं। इसके बाद मरीजों को जांच और ऑपरेशन की भी सुविधा मिलेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 16 को 100 योजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे, जिसमें एक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर भी शामिल है।