फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर छात्रा से गैंगरेप, ऐसी हो गई पीड़िता की हालत

Tue, 13 Feb 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
gang rape
विज्ञापन
न्यू आगरा क्षेत्र से आठवीं की छात्रा का अपहरण कर उसके पड़ोस के ही दो युवकों ने गैंगरेप किया। छात्रा सिकंदरा स्मारक के पास बेहोशी की हालत में मिली। 
विज्ञापन


छात्रा के मुताबिक, उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया गया था। पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस इन्हें अभी पकड़ नहीं पाई है।

छात्रा नौ फरवरी को लापता हुई थी। वह स्कूल गई थी। लेकिन घर नहीं लौटी। परिवारीजन उसकी तलाश कर रहे थे। थाने पर भी गुमशुदगी की सूचना दे दी थी। दस फरवरी को सूचना मिली किह सिकंदरा स्मारक के पास बेहोशी की हालत में पड़ी है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिवारीजन उसे घर ले गए। होश आने पर उसने आपबीती सुनाई। छात्रा के पिता ने न्यू आगरा थाना में दो युवकों कमलकांत और संजय के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज करा दी है। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों ने 13 साल की छात्रा का बहला फुसलाकर अपहरण किया। उसे कार में ले गए। कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोलियां दीं। इसके बाद उसके साथ दुराचार किया। 

छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी गुमसुम हो गई है। न कुछ खा रही है, न पी रही है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन दोनों फरार हैं।  परिवारीजन भी उनके बारे में कुछ नहीं बता पाए। आरोपियों के मोबाइल फोन भी स्विच आफ आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें