फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्व से पहले यात्रियों को झटका, एक सुपर फास्ट का संचालन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दीपोत्सव पर्व से पहले प्रस्तावित ट्रेनों की संख्या और उनके फेरे बढ़ने की उम्मीद अब धराशाई हो गई है। पर्व से पहले ही आगरा फोर्ट रामनगर अपडाउन सुपर फास्ट विशेष ट्रेन का संचालन निरस्त कर दिया है। ट्रेन निरस्त हो जाने से यात्रियों में मायूसी है।
विज्ञापन

रेलवे ने अनलॉक में वाया कासगंज पांच अप डाउन ट्रेनों का संचालन शुरू कराया था। यह सभी विशेष ट्रेनें हैं। इन ट्रेनों के अलावा रेलवे स्थानीय स्टेशनों तक यात्रा सुगम करने के लिए चार ट्रेनें कासगंज- फर्रुखाबाद-कानपुर करना प्रस्तावित कर चुका था। नवंबर माह में दीपावली पर्व से पहले प्रस्तावित ट्रेनें चलाई जानी थी। इसके लिए स्थानीय स्तर से उच्चाधिकारियों ने रिपोर्ट भी मंगा ली थी लेकिन रेलवे बोर्ड से अभी तक हरी झंडी नहीं मिल पाई। इससे यात्रियों की उम्मीदें टूटने लगीं। इसके अलावा करारा झटका यात्रियों की उम्मीदों को उस समय लगा है, जब रेलवे ने वाया कासगंज आगरा फोर्ट और रामनगर के बीच संचालित अप डाउन ट्रेन संख्या 05055 / 05056 का संचालन निरस्त कर दिया है।
यहां के बाशिंदो को थी सहूलियत
आगरा फोर्ट और रामनगर के बीच दौड़ रही सुपर फास्ट विशेष गाड़ी से मथुरा आगरा बरेली की ओर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत थी। पर्वों पर विभिन्न शहरों से वाया मथुरा ट्रेन से आ रहे यात्रियों को कासगंज तक यह ट्रेन सहूलियत देने वाली थी, लेकिन संचालन निरस्त होने से मायूसी बढ़ गई।
विज्ञापन

यात्रियों की बात:
ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। रेलवे ने संख्या न बढ़ाकर एक ट्रेन और निरस्त कर दी है। - कबीर प्रताप।
पर्व पर ट्रेनों की संख्या व फेरे बढ़ने चाहिए, जबकि रेलवे ने इसका विपरीत कर दिया। ट्रेनों का निरस्तीकरण रद्द किया जाए। - अंकित पुंढीर।
वर्जन:
गोरखपुर मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने आगरा फोर्ट रामनगर ट्रेन के निरस्तीकरण के आदेश दिए हैं, अग्रिम आदेशों तक ट्रेन निरस्त रहेगी। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें