फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत में आगरा किले के पास साफ-सुथरा दिखेगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्वच्छ भारत मिशन में ताजमहल के बाद आगरा किला भी आइकॉनिक साइट में शामिल हो गया है। शहरी विकास मंत्रालय ने ताज की तर्ज पर आगरा किला केआसपास सफाई के लिए नगर निगम से प्रस्ताव मांगा है। इसे सोमवार को तैयार किया गया। किले के आसपास भी दो किमी दायरे में सफाई व्यवस्था अलग कंपनी को सौंपी जा सकती है। मंटोला नाले की दुर्गंध से बचाव के लिए ट्रीटमेंट की व्यवस्था भी की जा सकती है। केंद्र सरकार ने आगरा किले को स्वच्छ आइकॉनिक साइट बनाने के लिए जिम्मेदारी गेल को सौंपी है।
विज्ञापन

नगर निगम ने सोमवार को आगरा किला के पास सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए उन अधिकारियों से संपर्क किया, जो ताज के आइकॉनिक साइट बनाने के दौरान तैनात थे। किले के गेट से निकल रहे मंटोला नाले की सफाई करने और दुर्गंध को खत्म करने की योजना भी बनाई है। एक प्रस्ताव मंटोला नाले का ट्रीटमेंट आगरा किला से पहले बिजलीघर चौराहे के पास करने का है। बायो और फाइटोरेमेडिएशन या अन्य किसी तरीके से दुर्गंध दूर करने के बाद किले के सामने पानी पहुंचे। मंटोला और ढोलीखार में नाले में फेंकी जाने वाली कतरन को एकत्र करने और उससे उत्पाद बनाने के प्लांट को भी इस योजना में लगाया जा सकता है।
ताज पर ये हुआ था बदलाव
स्वच्छ भारत मिशन में तीन साल पहले ताजमहल को आइकॉनिक साइट में शामिल किया गया था, तब गैस अथॉरिटी आफ इंडिया (गेल) ने ताज पर 9.50 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इससे ताज पूर्वी गेट पर दो ट्रांसफर स्टेशन, दो प्लास्टिक बोतल क्रश मशीन, कॉम्पेक्टर, कूड़ा ढोने वाली गाड़ी, 50 हजार डस्टबिन, कंपोस्ट प्लांट आईएसबीटी पर और दूसरा राजनगर में लगाया गया था। ताजमहल के दो किमी दायरे में सफाई व्यवस्था पर होने वाला खर्च भी एक साल तक गेल ने उठाया था। बाद में इसे एडीए के पथकर से और अब नगर निगम की ओर से उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रस्ताव बनाकर भेजा है
ताजमहल के बाद आगरा किला भी स्वच्छता में आइकॉनिक साइट बनाया गया है। इसके पास सफाई का प्रस्ताव बनाकर मंत्रालय को भेज रहे हैं। विशेषज्ञों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं। स्मारकों के अंदर और बाहर सफाई में बेहतर हो, इसकी व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन

- निखिल टी फुंडे, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें