आगरा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से फतेहाबाद मार्ग स्थित बाबू जगजीवन राम पार्क से ताज व्यू क्रॉसिंग तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य मंगलवार से किया जाएगा। इसको देखते हुए रूट डायवर्ट किया गया है। निर्धारित रूट से ही वाहन निकल सकेंगे। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के अनुसार, यह व्यवस्था 15 जनवरी तक के लिए की गई है।
डायवर्जन के मुताबिक, फूल सैयद चौराहा, टीडीआई मॉल की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन फूल सैयद चौराहे से सर्किट हाउस के सामने होकर पुरानी मंडी, ताज व्यू रोड होकर अग्रसेन चौक तक जाएंगे। इसके बाद आगे जाएंगे।
फतेहाबाद की तरफ से आने वाले वाहन निर्धारित एकल मार्ग से गंतव्य को जा सकेंगे। जाम की समस्या न हो, उसके लिए यातायात पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई हैं।