फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फुटवियर शोरूम में 11 लाख की चोरी का खुलासा, कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड; चार गिरफ्तार

Sat, 07 Feb 2026 03:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के नाई की मंडी थाना क्षेत्र स्थित फुटवियर शोरूम से हुई चोरी में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि शोरूम का कर्मचारी ही निकला। अपने तीन साथियों के साथ उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के नाई की मंडी थाना पुलिस ने फुटवियर शोरूम से हुई 11 लाख रुपये की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की यह वारदात 31 जनवरी की रात चिराग फुटवियर में हुई थी। आरोपियों ने छत का गेट तोड़कर शोरूम में प्रवेश किया और गल्ले से 11 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात के दौरान पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े गए।
विज्ञापन


पुलिस जांच में दुकान का कर्मचारी राहुल चोरी का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने 6 फरवरी को पंचकुइयां कब्रिस्तान के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 6.57 लाख रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त दो बाइक और लोहे का सब्बल बरामद किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें