तहसीलदार ने बताया कि अमन सेफ हाउस में पहुंच गया है। जल्द उसे भारत लाया जाएगा। इसके अलावा सेवला जाट व ग्वालियर रोड स्थित अन्य परिजनों से भी अधिकारियों ने मुलाकात की। वहीं एसडीएम निधि डोडवाल भी यूक्रेन में फंसे बच्चों के परिजनों से मिलीं। उन्हें बच्चों की सकुशल वापसी का भरोसा दिलाया है।
कीव से चलाई जा रहीं विशेष ट्रेनें
जिला आपदा विशेषज्ञ एवं कंट्रोल रूम प्रभारी प्रवीन किशोर ने बताया कि यूक्रेन की राजधानी कीव में कर्फ्यू में ढील दी गई है। वहां फंसे लोगों के लिए पश्चिमी हिस्से में विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जिनमें बैठकर छात्र रोमानिया, हंगरी बॉर्डर पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूतावास ने भारतीय छात्रों के लिए जारी एडवायजरी में कहा कि स्टेशन पर अधिक भीड़ होने के कारण धक्कामुक्की हो सकती है। ऐसे में भारतीय छात्र संयम से काम लें।
ये छात्र आए वापस
- साक्षी सिकरवार पुत्र कृष्णवीर सिंह निवासी राहुल विहार, दयालबाग
- उदिशा गुप्ता पुत्री संगीता गुप्ता निवासी नगला पदी, दयालबाग
- यश कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी ट्रांस यमुना कॉलौनी, रामबाग
- सुरभि सिंह पुत्री कृष्णकृपाल निवासी लाजपत कुंज, खंदारी
- श्रेया सिंह पुत्री लोकेंद्र सिंह निवासी ग्रीन अपार्टमेंट, शास्त्रीपुरम