फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, आबादी वाला इलाका होने से हड़कंप, कई दुकानें जलीं

Tue, 20 Feb 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
कबाड़ गोदाम में आग लगने के बाद उठा धुंआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के घटिया आजम खान ख‌टिक पाड़ा में मंगलवार को दिन में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। कबाड़ा गोदाम घनी आबादी वाले इलाके में होने की वजह से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आग पर काबू पाने की कोशिश की जाने लगी। लोग जैसे-तैसे आग पर काबू पाने में जुट हुए हैं। आग में आसपास के कई लोगों की दुकानें भी जल गईं।

सूचना पर पहुंची  फायर ब्रिगेड की टीम भी आग पर काबू पाने में जुट गई। आग की लपटों काफी ऊंची हैं। जबकि आसपास सिर्फ और सिर्फ धुंआ-धुंआ हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने की कोशिश में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा शहर के घटिया आजम खां स्थित खटीक पाड़ा में कबाड़ की का एक गोदाम है। यहां पर मंगलवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। 

हालांकि यह नहीं पता चला सका कि आग किसी वजह से लगी। आग लगते ही लोग उस पर काबू पाने के लिए दौड़ पड़े। कबाड़ कारखाना घनी आबादी में है। 

इसलिए लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। किसी ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुटे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें