फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, दो दिन से बुखार था, नोएडा के अस्पताल में तोड़ा दम; सीएम ने जताया दुख

Thu, 24 Sep 2026 08:30 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह दो दिन से बुखार से पीड़ित थे। नोएडा के एक अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाजपा विधायक की माैत से आगरा में शोक की लहर दाैड़ गई।
विज्ञापन
भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा की पिछले कुछ दिन से तबीयत खराब थी। इसके बाद उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे, रास्ते में उन्होंने नोएडा के अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


">http://

सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि विधायक छोटेलाल वर्मा पिछले दो दिन से बुखार से पीड़ित थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजपुर चुंगी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें दिल्ली ले गए। रास्ते में उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दाैरान विधायक ने दम तोड़ दिया। विधायक की माैत की जानकारी मिलते ही समर्थकों में शोक की लहर दाैड़ गई।
 
विज्ञापन

सीएम ने किया एक्स पर पोस्ट
सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट किया कि 'जनपद आगरा के फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक छोटे लाल वर्मा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें