फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए भटक रहे किसान: समितियों से सचिव गायब, 1350 के बैग पर 20 रुपये ज्यादा वसूली का आरोप

Sat, 17 Oct 2026 09:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा जिले की कई सहकारी समितियों पर डीएपी खाद नहीं पहुंचने और सचिवों के अनुपस्थित रहने से किसान परेशान हैं। कौलारा कलां समिति में खाद नहीं मिलने की शिकायत है, जबकि जैंगारा और अभैंदापुरा में भी वितरण प्रभावित हुआ है।
 
विज्ञापन
डीएपी खाद लेने पहुंचे किसान। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सहकारी समितियों का संचालन सही से नहीं हो रहा है। किसी समिति पर खाद नहीं पहुंचा है तो कहीं सचिव वितरण के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। कहीं तो अतिरिक्त दर पर बेचा जा रहा है। हाल यह कि समिति के किसान सदस्य तो दूर अध्यक्षों तक को खाद नहीं मिला है। अगर किसी को मिला भी है तो उसे अतिरिक्त दर पर दिया गया है।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि जैंगारा समिति में डीएपी है, सचिव के न पहुंचने के कारण उसका भी वितरण नहीं हो सका। अभैंदापुरा का चार्ज कुकथला सचिव पर था, उनके निलंबित होने के कारण वहां भी वितरण नहीं हो सका है। बी-पैक्स कौलारा कला के अध्यक्ष नवदीप ने मंडलायुक्त से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सचिव समिति पर नहीं आ रहा है। समिति से नौ ग्राम पंचायतों के हजारों किसान जुड़े हैं। इस महीने एक भी डीएपी का बैग नहीं भेजा गया है। बिना खाद के आलू की फसल कैसे होगी।

वहीं सहकारी समिति ककुआ के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल उर्फ बंशी वाले ने आरोप लगाया कि समिति के सचिव ने उर्वरक की कमी दिखाकर किसानों को 1350 रुपये की खाद 1370 रुपये में बेची है। उन्हें भी 1370 रुपये में खाद दी है। उन्होंने एआर कार्यालयों में अधिकारियों से पूछा कि ऊपर के 20 रुपये कौन लेता है तो उन्होंने मना कर दिया कि 1350 रुपये में ही प्रति बैग डीएपी बेचनी है।
विज्ञापन


सहकारिता एआर सतीश कुमार ने बताया कि कौलारा कलां समिति पर पीसीएफ का रुपया बकाया है। उसे चुकाने के बाद खाद भेज दिया जाएगा। ककुआ समिति अध्यक्ष के आरोपों की जांच कराएंगे। सचिवों की कमी है, इस कारण कुछ समितियों को रोज खोलने में समस्या आ रही है। इसे जल्द दूर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें