फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SN मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के लिए अच्छी खबर, मिलेगी ये सुविधा

Sun, 04 Mar 2018 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के मरीज के तीमारदारों को जल्द सौगात मिलने जा रही है। तीमारदारों को रात बिताने के लिए वार्ड या फिर खुले में रुकने की नौबत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन


एसएन में पेशेंट फैसिलिटी सेंटर बनाया जाएगा। ये तीन मंजिला इमारत होगी। इसकी लागत करीब छह करोड़ रुपये होगी। कॉलेज प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। 

सुपर स्पेशयिलटी सेंटर बनने के कारण यहां ओपीडी परिसर तोड़ा जाना है। हाल-फिलहाल ओपीडी को दूसरे विभागों में शिफ्ट कर कार्य चलाया जा रहा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

इसके स्थायी व्यवस्था के लिए फैसिलिटी सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन भी चिह्नित हो गई है। हृदय रोग विभाग के परिसर में बनाया जाएगा। 

इसकी पहली मंजिल पर मरीज रजिस्ट्रेशन कक्ष, दवा वितरण कक्ष, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के लिए कक्ष, पूछताछ कक्ष, प्रतीक्षालय होगा। 

दूसरी मंजिल पर ओपीडी ब्लाक होगा। तीसरी मंजिल पर तीमारदारों के ठहरने के लिए कमरे और कैंटीन की सुविधा होगी। इमारत में लगभग 25 कमरे होंगे। 

एसआईसी डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने पिछले दिनों स्थान का भौतिक सत्यापन कर लिया है। फैसिलिटी सेंटर खुलने से मरीज और तीमारदारों को बड़ी सुविधा मिलेगी। प्रस्ताव भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें