फतेहाबाद। कस्बे में शनिवार को माथुर वैश्य मंडलीय परिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम हुआ। सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। केंद्रीय संगठन मंत्री आकांश मेरोठिया ने कहा एक अनुशासित टीम ही एक सुव्यवस्थित समाज का निर्माण करती है। उपाध्यक्ष संजय अनवारिया ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता और संचालन मंडल मंत्री सचिन ने किया। मौके पर संरक्षक सदस्य मोती लाल सर्राफ, रमाकांत सर्राफ, प्रदीप शल्या, बंगाली मल गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।