फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रारंभिक रिपोर्ट में हिंसा के पीछे की ये वजह आई सामने, यूपी सरकार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Wed, 04 Apr 2018 10:20 AM IST
पुनीत शर्मा अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
आग बुझाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के खिलाफ हो रहे हुए हिंसक प्रदर्शन के लिए नौजवानों को भड़काया गया था। कुछ जिलों में आगजनी के लिए युवकों के हाथ में पेट्रोल और मिट्टी के तेल के डिब्बे थमा दिए गए थे। 
विज्ञापन


हिंसा वाले जनपदों से जो प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को मिली है उसके मुताबिक विरोध प्रदर्शन की आड़ में प्रदेश में बड़े पैमाने पर हिंसा की प्लानिंग की गई थी। 

यूपी सरकार ने सरकार ने सोमवार को ही प्रभावित जनपदों से उपद्रव की रिपोर्ट ली थी। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जो प्रारंभिक रिपोर्ट आई उसमें बताया गया कि नौजवानों को भड़काकर हिंसा कराई गई है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
कुछ शरारती तत्व भी इस आंदोलन में शामिल हो गए थे। इन लोगों ने ही माहौल बिगाड़ा है। तोड़फोड़ और आगजनी की है। इन सभी जनपदों के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान को निर्देश दिए गए हैं कि पूरी जांच कराई जाए।

हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों से सख्ती के साथ निपटा जाए। कई जगह साफ भी हो गया है कि माहौल बिगाड़ने में बसपा और सपा ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। जिन जनपदों में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है उससे भी इसका खुलासा हो गया है।       

हिंसा वाले जनपदों में नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। रेलवे, रोडवेज को सबसे ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है। बसों को जलाया गया है। ट्रेनों के न चलने से रिजर्वेशन केंसिल हो गए हैं। 

पुलिस चौकी को भी फूंका गया है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि हफ्ते भर में नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट मांगी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें