फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: नहीं बढ़ेगी फीस, बस-वैन का किराया भी माफ, स्कूल खुलने पर डीएम ने कही यह बात

Mon, 29 Jun 2020 09:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • लॉकडाउन अवधि का स्कूल बस और वैन का भाड़ा नहीं लिया जाएगा
  • फीस नहीं बढ़ाई जाएगी न ही देरी से जमा करने पर जुर्माना लगेगा
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी के लोगों के लिए राहत की खबर है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने स्पष्ट किया है कि कोई भी स्कूल फीस नहीं बढ़ाएगा। लॉकडाउन के दौरान बच्चों से स्कूल बस और वैन (ट्रांसपोर्टेशन) का चार्ज नहीं लिया जाएगा। फीस देरी से जमा करने पर अभिभावकों पर कोई जुर्माना व ब्याज भी नहीं लगेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फीस माफ करने के संबंध में प्रशासन नहीं, सरकार निर्णय करेगी। उन्होंने ये निर्देश इसलिए दिए हैं, क्योंकि कई दिनों से अभिभावक फीस माफी की मांग कर रहे हैं। ऐसी भी शिकायतें आ रही थीं कि स्कूल फीस के लिए दबाव बना रहे हैं। 


जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई स्कूल फीस पर ब्याज मांगे या देरी से जमा करने पर जुर्माना लगाए तो अभिभावक उनसे शिकायत कर सकते हैं। वो कार्रवाई कराएंगे। बता दें कि अभिभावक स्कूल फीस माफ करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

28 दिन कोई मरीज न मिले तब होगा स्कूल खोलने पर विचार

डीएम प्रभु एन सिंह ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल स्कूल और कॉलेज नहीं खोले जाएंगे। उन्होंने बताया है कि यदि 28 दिन तक कोई नया कोरोना केस नहीं मिलता है तब इन्हें खोला जा सकेगा।

जिले में रविवार तक 1210 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 1044 मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि 100 से ज्यादा मरीजों का उपचार चल रहा है। शहर में 50 से ज्यादा कंटेनमेंट जोन हैं। कई स्कूल भी कंटेनमेंट में शामिल है। 

संबंधित खबर: आगरा में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, मासूम बच्चे भी आए चपेट में, आंकड़ा 1200 के पार

डीएम के इस निर्णय के बाद स्कूल-कॉलेज जुलाई में खुलने की संभावना नहीं रह गई है। कारण यह है कि जनपद में एक अप्रैल के बाद एक भी दिन ऐसा नहीं रहा है जब कोई संक्रमित नहीं मिला है।

संबंधित खबर: जुलाई-अगस्त में कोरोना संक्रमण चरम पर होने की आशंका, निपटने के लिए ताजनगरी में हैं ये तैयारियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें