आगरा में दिवाली पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए छह स्थान निर्धारित किए गए हैं। इस बार आवास विकास सेक्टर 11 और कोठी मीना बाजार में पटाखों की दुकानें नहीं लगेंगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा कमिश्नरेट के नगर जोन में दिवाली पर आतिशबाजी की बिक्री 6 स्थानों पर की जाएगी। इसके लिए बुधवार को लाइसेंस वितरण की प्रक्रिया पूरी कराई गई। 128 विक्रेताओं को लाइसेंस दिए गए। इस बार आवास विकास के सेक्टर 11 और कोठी मीना बाजार मैदान में आतिशबाजी की बिक्री नहीं होगी।
विज्ञापन
डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि बिक्री के दौरान सभी नियमों का पालन करना होगा। एक दुकान के बीच 10 फीट से अधिक की दूरी रखनी होगी। लाटरी से आतिशबाजी की बिक्री के लिए लाइसेंस आवंटित किए गए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट पर लाटरी खोली गई। कुल 2227 आवेदन आए थे। इनमें से 6 स्थानों पर 128 लाइसेंस आवंटित किए गए। जिनको लाइसेंस नहीं मिले हैं, उनको जमानत राशि वापस की जाएगी।
सभी दुकानदारों को उचित मूल्य पर सुरक्षा मानकों के साथ आतिशबाजी की बिक्री करने के निर्देश दिए हैं। बिक्री के लिए जीआईसी, बैप्टिस्ट स्कूल, कंपनी गार्डन, कैंट में शक्ति नगर मैदान, मेहताब बाग के पास और यमुना किनारा पर खाली स्थान को निर्धारित किया गया है।