फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मंडलायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई: सुपरवाइजर निलंबित, दो मजिस्ट्रेट व तीन बीएलओ को नोटिस

Sun, 03 Dec 2023 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। कई स्तर पर लापरवाही मिलने पर उन्होंने सुपरवाइजर को निलंबित करने और दो मजिस्ट्रेट व तीन बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को नोटिस देने के आदेश दिए।
 
विज्ञापन
मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की मंडलायुक्त ने शनिवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का निरीक्षण किया। कई स्तर पर लापरवाही मिलने पर उन्होंने सुपरवाइजर को निलंबित करने और दो मजिस्ट्रेट व तीन बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को नोटिस देने के आदेश दिए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी शनिवार को डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एसडीएम व क्षेत्रीय मजिस्ट्रेटों के साथ बूथों पर पहुंचीं। रेनबो कैंट स्कूल में बीएलओ फार्म 6, 7 व 8 के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं कर सके। मंडलायुक्त ने एसीएम प्रथम को फटकार लगाई। यही स्थिति बैप्टिस्ट स्कूल में बने बूथों पर मिली। आगरा कॉलेज महिला विंग में बूथ नंबर 254 से 257 तक खराब स्थिति मिली। यहां बीएलओ ने सर्वे नहीं किया। रजिस्टर तक नहीं बनाए। मंडलायुक्त ने बीएलओ की लापरवाही पर सुपरवाइजर को निलंबित करने के आदेश दिए। कलेक्ट्रेट स्थित बूथ पर भी बीएलओ की लापरवाही सामने आई। छावनी व दक्षिण क्षेत्र के बूथों पर खराब कार्य की वजह से मंडलायुक्त ने अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम व तृतीय के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्ट की नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

सपा, कांग्रेस व अन्य दलों ने नहीं बनाए बीएलए
मंडलायुक्त ने निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट में पुनरीक्षण अभियान के बारे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। भाजपा और बसपा के अलावा अन्य दलों ने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) तैनात नहीं किए। जिनमें सपा, कांग्रेस व अन्य दल शामिल हैं। बैठक में मंडलायुक्त ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों को बीएलओ व सुपरवाइजर की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


54 हजार फॉर्म भरे, 17831 स्वीकृत
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम सिटी अनूप कुमार के अनुसार अब तक 54108 फाॅर्म भरे गए हैं। जिनमें 17831 फाॅर्म स्वीकृत हुए हैं। 538 आवेदन निरस्त हुए हैं। बाकी फार्मों का सत्यापन किया जा रहा है। 80 से 90 साल अधिक आयु व 18 से 19 साल के युवा मतदाताओं को लेकर मंडलायुक्त ने रिपोर्ट मांगी है।

होम साइंस इंस्टीट्यूट बूथ पर विवाद
 एक ओर मंडलायुक्त निरीक्षण और बैठक कर रही थीं, दूसरी तरफ खंदारी स्थित होम साइंस इंस्टीट्यूट पर नए मतदाताओं के लिए फाॅर्म नहीं जमा करने पर क्षेत्रीय लोगों व बीएलओ के बीच विवाद हो गया। मामले की सूचना उच्च अधिकारी को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें