तय समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर नगर निगम के मुख्य अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। नगर निगम के मुख्य अभियंता सहित दोनों के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्ट जारी की गई है।
आगरा में जनसुनवाई में जिले की रैंकिंग खराब होने पर भी जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं। तय समय सीमा में शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा। संदर्भ डिफाल्टर श्रेणी में शामिल हो रहे हैं। इस लापरवाही पर शनिवार को नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह और नगर निगम मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, आईजीआरएस, संपूर्ण समाधान दिवस सहित विभिन्न माध्यमों से हर माह जिले में करीब पांच हजार शिकायतें प्राप्त होती हैं। इसमें 50 फीसदी आवेदक निस्तारण से असंतुष्ट रहते हैं। जिले में बड़ी संख्या में शिकायत संदर्भ डिफॉल्टर हो रहे हैं। इसके कारण जिले की रैंकिंग फिसड्डी है।
जलकल से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने शनिवार को जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की। नगर निगम के मुख्य अभियंता सहित दोनों के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्ट जारी की गई है। शिकायतों का निस्तारण नहीं होने के कारण बार-बार आवेदकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते हैं।