फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में नई व्यवस्था: अब रिक्शा, ऑटो, टैक्सी चालकों पर लागू होगा ड्रेस कोड, मंडलायुक्त ने दिए ये निर्देश

Thu, 05 Oct 2023 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सिटी डेवलपमेंट प्लान की समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने रिक्शा, ऑटो, टैक्सी चालकों पर ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शिल्पग्राम, ताज पूर्वी गेट, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में पर्यटक सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। 
 
विज्ञापन
आगरा के बिजलीघर चौराहे पर खड़े ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बुधवार शाम सिटी डवलपमेंट प्लान की समीक्षा की। उन्होंने टूरिस्ट गाइडों की तरह शहर में रिक्शा, ऑटो व टैक्सी चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर की 10 प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने, ताज कार्निवल के तहत हॉट एयर बलून, ग्यारह सीढ़ी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के लिए भी कहा।
विज्ञापन


आगरा विकास प्राधिकरण को मंडलायुक्त ने अवैध कॉलोनी व निर्माणों पर अंकुश लगाने, नियमित कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर निगम ने बैठक में वेंडिंग जोन स्थापना, अवैध होर्डिंग हटाने, मॉडल रोड, टॉयलेट निर्माण व यमुना घाटों की सफाई का प्रजेंटेशन दिया। शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए मंडलायुक्त ने वन विभाग से कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस, पर्यटन विभाग ने कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। तय समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि शिल्पग्राम, ताज पूर्वी गेट, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में पर्यटक सुविधा केंद्र बनाया जाएगा। जहां पर्यटकों के लिए पानी, बिजली व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें -  Mission Admission: आगरा के टॉप मिशनरी स्कूलों में नर्सरी के आवेदन इस तारीख से शुरू, जानें शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन



ताजमहल पर लगेंगी 6 वॉटर एटीएम
मंडलायुक्त ने ताजमहल के आसपास पर्यटकों की सुविधा के लिए 6 वॉटर एटीएम स्थापित कराने, 6 टिकट वेंडिंग मशीन लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ताजमहल क्षेत्र में पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम लगाने को कहा। 2 माह में गोल्फ कार्ट की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में फसाड लाइटिंग कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  स्कूल में डकैती: स्कूल संचालक की बहन और बहनोई को बनाया बंधक, लाखों का माल वैन में भरकर लूट ले गए बदमाश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें