फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई 2015 में फेसबुक पर लिखा 'जुमलों की सरकार', पांच साल बाद अधिकारी पर गिरी गाज

Tue, 15 Sep 2020 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • मां भगवती इंटरप्राइजेज और कृष्णा भोग छेना पाउडर की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई में देरी करने का भी आरोप
विज्ञापन
तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के फोटो पर की थी टिप्पणी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को जुमलों की सरकार कहने और मां भगवती इंटरप्राइजेज और श्रीकृष्णा भोग छेना पाउडर के नमूने की रिपोर्ट आने के बाद भी कार्रवाई न करने पर प्रमुख सचिव ने आगरा में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जिला अभिहित अधिकारी मनोज वर्मा को हटा दिया है। इन्हें लखनऊ स्थित आयुक्त कार्यालय से संबद्ध कर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। जांच सहायक आयुक्त खाद्य कानपुर को सौंपी गई है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव अनीता सिंह का विभाग में पत्र आया है, जिसके अनुसार जिला अभिहित अधिकारी के फेसबुक वाल से 15 जुलाई 2015 को तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के फोटो पर जुमलों की सरकार और अच्छे दिन 25 साल बाद आने की टिप्पणी की गई थी। 

यह भी है आरोप

इसके अलावा मां भगवती इंटरप्राइजेज और श्रीजी कृष्णा भोग छेना पाउडर के नमूने की रिपोर्ट अधोमानक, असुरक्षित और मिथ्याछाप आने के बाद भी तत्काल कोई कार्रवाई न करने, बल्कि पांच महीने बाद कार्रवाई का आदेश जारी करने का भी आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताए अनुसार दोनों नमूनों की जांच रिपोर्ट 19 जुलाई को आ गई थी, इसमें इन्हें अधोमानक, असुरक्षित और मिथ्याछाप बताया गया था। नियमानुसार जांच रिपोर्ट के बाद ही प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित करते हुए खाद्य सामग्री को नष्ट कराया जाना था।

जिला अभिहित अधिकारी मनोज वर्मा ने कहा कि मेरी फेसबुक वाल पर तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष के बारे में कोई टिप्पणी की गई है, इसकी मुझे जानकारी ही नहीं है और मां भगवती इंटरप्राइजेज और श्रीजी कृष्णा छेना का मामला मेरे कार्यकाल से पहले का है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें