आगरा के देहतोरा क्षेत्र में 7500 वर्ग मीटर जमीन पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर एडीए का बुलडोजर चला। यहां हो रहे निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही दो अवैध निर्माणों पर सील भी लगाई गई है।
आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को दहतोरा में बन रही एक अवैध काॅलोनी ध्वस्त की। इसके बाद दो अवैध निर्माणों को सील भी किया।
विज्ञापन
अभियंताओं ने बताया कि लोहामंडी वार्ड के दहतोरा में बोस्टन पब्लिक स्कूल के पास मोहम्मद खान, शेरा ठेकेदार और अशोक राजपूत 7500 वर्गमीटर जमीन पर अवैध काॅलोनी बनवा रहे थे। इसका मानचित्र एडीए से स्वीकृत नहीं था। नोटिस के बाद भी काम जारी रखने पर टीम ने बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया।
इसके बाद हरीपर्वत प्रथम वार्ड में जितेंद्र भारती के भवन संख्या 29/23ए मोहनगढ़ में 150 वर्गमीटर भूमि पर निर्माण को सील किया गया। वह मौके पर मानचित्र नहीं दिखा सके। हरी नगर में देहली पब्लिक स्कूल के पास शाहिद के अवैध निर्माण को सील किया गया।