आगरा। अरतोनी स्थित आगरा पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर जूनियर उत्तर प्रदेश पिट्ठू चैंपियनशिप खेली जा रही है। शनिवार को दूसरे दिन बालिका वर्ग के पांच मुकाबले खेले गए।
पहले मुकाबले में आगरा जिला बालिका टीम ने आगरा पब्लिक स्कूल को 73–12 के बड़े अंतर से हराया। दूसरे मैच में आगरा जिला ने लखनऊ को 51–6 से, तीसरे मुकाबले में एसबीएम. टीम ने मुरादाबाद को 28–23 से हराया। चौथे मैच में आगरा पब्लिक स्कूल ने अमरोहा को शिकस्त दी। पांचवे मुकाबले में आगरा ऑफिशियल टीम ने सेठ श्यामलाल टीम को 38–29 के अंतर से मात दी। मैचों में रेफरी की भूमिका डॉ. आनंद प्रसाद शर्मा, केएस शर्मा, राजकुमार वर्मा, संजय गोयल एवं हरेंद्र सिंह ने निभाई।
इसी कड़ी में आयोजित 17वीं प्रदेशीय पंजा कुश्ती आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन किया गया। मार्च पास्ट में 17 जिलों की टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ऋषिक शर्मा, निदेशक आगरा पब्लिक स्कूल को सलामी दी। उद्घाटन समारोह में डॉ. राम बाबू हरित पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री, एमडी रिक्षा शर्मा ग्रुप आगरा पब्लिक स्कूल, विशिष्ट अतिथि अनुपमा, सत्यवीर सिंह, शंकर देव तिवारी, वीपी. सिंह, रूपेश अग्रवाल, अरुण सिंह, राजीव शर्मा, उमा फौजदार, आरिफ, असलम, निधि शर्मा आदि रहीं। मार्च पास्ट का संचालन राजीव शर्मा ने किया। पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का समापन 5 जनवरी को होगा।