फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जोड़ों में दर्द से बढ़ी परेशानी, तीन के बदले जाएंगे घुटने

विज्ञापन
101, आगरा विकास मंच का शिविर
विज्ञापन
आगरा। आगरा विकास मंच की ओर से जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग केंद्र में लगे शिविर में हड्डी रोग के 16 मरीजों की जांच हुई। ठंड के कारण गठिया के मरीजों ने सूजन, दर्द और मांसपेशियों में जकड़न की परेशानी बताई। सेरेब्रलपाल्सी चाइल्ड पीड़ित बच्चे को नेक कॉलर और कैलीपर दिए। शिविर में तीन मरीजों के कूल्हे-घुटने खराब मिले। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि तीनों मरीजों के लागत मूल्य पर ऑपरेशन कराए जाएंगे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने मरीजों को सुबह की धूप लेने, व्यायाम करने और पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अनिल कुशवाहा और डॉ. रामनरेश यादव ने मरीजों की फिजियोथेरेपी की। शिविर में सुशील जैन, जयरामदास, आशीष जैन, ध्रुव जैन, कविता जैन, ममता जैन, अंशु जैन आदि का योगदान रहा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें