फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल: राधा स्वामी सत्संगियों और पुलिस के टकराव के कई और वीडियो आए सामने, लाठियां चली...पथराव हुआ, पर केस न हुआ

Thu, 28 Sep 2023 08:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के दयालबाग में सत्संगियों और पुलिस के बीच हुए टकराव के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच कर रही है, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। थाना पुलिस अफसरों के आदेश का इंतजार कर रही है। टकराव के दौरान मोबाइल से लोगों ने वीडियो बनाए।
विज्ञापन
Satsangis Attack on Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दयालबाग में कब्जा हटाने के दौरान पुलिस और सत्संगियों के बीच टकराव हुआ था। लाठियां चली थीं। पथराव भी किया गया था। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। अब कई और वीडियो वायरल हैं। इन पर पुलिस की नजर है। वीडियो की आड़ में कोई विवाद तो नहीं खड़ा करना चाहता है., इसे बारीकी से जांचा जा रहा है।
विज्ञापन


23 सितंबर की शाम को दयालबाग में पुलिस टीम पहुंची थी। टेनरी वाला गेट हटाने को लेकर सत्संगी और पुलिस आमने-सामने आ गई थी। काफी देर तक टकराव हुआ था। मामले में पांच दिन बाद भी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, जबकि घटना में कई पुलिसकर्मी सहित अन्य लोग घायल हुए थे। 

सभी का मेडिकल भी कराया गया। मगर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अफसरों के आदेश का इंतजार थाना पुलिस कर रही है। टकराव के दौरान मोबाइल से लोगों ने वीडियो बनाए। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा भी कई वीडियो सामने आए हैं। इन पर पुलिस की नजर है। यह देखा जा रहा है कि वीडियो घटना के समय के हैं? या फिर पहले के वीडियो को वायरल किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इन वीडियो के माध्यम से कोई गलत तरीके से विवाद तो नहीं खड़ा करना चाहता। इसके बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म से भी जानकारी जुटाई जा रही है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। गलत तरीके से वीडियो प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
Trending Videos

सत्संगियों का हमला, 12 पुलिस कर्मियों समेत 40 घायल
आपको बता दें कि आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा दयालबाग के अवैध कब्जा कर बनाए गेट को रविवार की शाम तीसरी बार हटाने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम पर सत्संगियों ने हमला बोल दिया। पुलिस को चारों ओर से घेरकर पथराव किया, जिसमें 12 पुलिसकर्मियों समेत 40 लोग घायल हो गए। 

 

शनिवार को प्रशासन ने टेनरी पर गेट नंबर 8 और श्मशान घाट रोड पर बनी दीवार और गेट को ढहाया था, लेकिन दो बार ढहाने के बाद रात में सत्संगियों ने गेट पर तार लगा दिए थे। पथराव में नगर निगम का बुलडोजर, ट्रक और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। 

इस मामले में भी प्रशासन और पुलिस की ओर से सत्संगियों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। वहीं शाम को सत्संग सभा को अपने दस्तावेज दिखाने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है। जिला प्रशासन ने शनिवार को दयालबाग में राधास्वामी सत्संग सभा की ओर से सड़कों को घेरकर बनाए गए 6 गेट तोड़े थे। जिसमें 16 बीघा 9 बिस्वा जमीन खाली कराई गई थी। 

सत्संग सभा ने रात में फिर गेट लगा दिए, कंटीले तारों की बाड़ लगा दी। रविवार सुबह सत्संगियों को गेट नंबर 8 टेनरी पर पहुंचने के लिए मैसेज जारी किए गए। पुलिस प्रशासन शाम को 4 बजे जब फिर से गेट तोड़ने के लिए पहुंचा तो हजारों सत्संगी पहुंच गए। कई के हाथों में धारदार कंटीले हथियार थे। बुलडोजर आगे बढ़ते ही सत्संगियों ने पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि महिलाओं और बच्चों को आगे रखकर सत्संगियों ने पुलिस और प्रशासन पर पत्थर बरसाए।

यह भी पढ़ें: सत्संगियों का हमला: एक इशारा और पुलिस पर टूट पड़े सत्संगी, वायरल हुआ ये संदेश, आगरा में बवाल की इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें