फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी का नया तरीका: टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ किया मोबाइल हैक, खाते से उड़ाए 2.14 लाख रुपये; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 23 Nov 2026 10:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर युवक को टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। आरोप है कि मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 2.14 लाख रुपये निकाल लिए गए।
 
विज्ञापन
मोबाइल हैक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनजान नंबर से आया फोन रिसीव करने पर युवक को निवेश पर मुनाफे का लालच दिया गया। आरोप है कि इसके बाद टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर मोबाइल हैक किया और खाते से 2.14 लाख रुपये निकाल लिए गए। सिकंदरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सिकंदरा के विनायक नगर निवासी मनीष वर्मा ने बताया कि 27 अक्तूबर को सुबह एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने निवेश पर मुनाफे का लालच दिया। इसके लिए जानकारी देने के नाम पर टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ लिया गया। उन्हें 1022 रुपये खाते से भेजने के नाम पर ठकाराम नाम के खाते से उनका खाता जुड़वाया।

खाते में रुपये आने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया और उनके खाते से 2.14 लाख रुपये कट गए। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद थाना सिकंदरा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि खातों और नंबर की जांच कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें