फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: उधार न लौटाकर फंस गया युवक, खाते से हो गई ऐसी धोखाधड़ी; पीड़ित के छूट रहे पसीने

Sat, 31 Jan 2026 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उधार की रकम नहीं लौटाकर युवक चक्कर में फंस गया। आरोपियों ने  उसके खाते से साइबर अपराध कर 8.67 लाख रुपये का लेन-देन कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित के पसीने छूट गए। उसने पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन
साइबर अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज क्षेत्र निवासी युवक को उधार के रुपये वापस न लौटाने पर आरोपियों ने उसके नाम से बैंक खाते खुलवा दिए। बैंक खातों से साइबर अपराध कर 8.67 लाख रुपये का लेन-देन कर दिया। बैंक के खाते सीज होने पर पीड़ित को जानकारी हुई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


बसई खुर्द निवासी एकलव्य ने पुलिस को बताया है कि आरोपी सागर से 8 हजार रुपये उधार लिए थे। सात जनवरी 2026 को सागर ने पैसे लौटाने का दबाव बनाया और रकम न देने पर घर जाकर बताने की धमकी दी। इसके बाद सागर ने अपने साथी भानू गोस्वामी के साथ जबरन इंडियन बैंक की राजपुर चुंगी शाखा और इंडियन ओवरसीज बैंक, नाई की मंडी में उसके नाम से खाते खुलवा दिए। खाते सीज हाेने पर बैंक से नोटिस आने पर उसे पता चला कि दोनों खातों से अवैध लेन-देन किया गया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर बैंक रिकॉर्ड, स्टेटमेंट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें