फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब वर्दी पर निशाना: सीआईडी इंस्पेक्टर का खाता कर दिया खाली, साइबर ठगों ने इस तरह की ठगी; भनक तक नहीं लगी

Fri, 09 Oct 2026 10:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में साइबर अपराधियों ने सीआईडी इंस्पेक्टर लखन लाल मिश्र के बैंक खाते से सात बार में चार लाख रुपये निकाल लिए। वहीं निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर सिकंदरा निवासी अमित कुमार से 5.40 लाख और सदर बाजार निवासी संतोष कुमार से सात लाख रुपये ठग लिए गए।
 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर अपराधियों ने सीआईडी इंस्पेक्टर के खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए। इसकी भनक इंस्पेक्टर को नहीं हो सकी। बाद में जानकारी होने पर साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अन्य मामलों में आरोपियों ने किसी को निवेश प्लान तो किसी के खाते में सेंध लगाकर रकम निकाल ली है।
विज्ञापन


मूलरूप से खेलगांव पब्लिक स्कूल, बजहा, प्रयागराज निवासी लखन लाल मिश्र सीआईडी इंस्पेक्टर हैं। आगरा में तैनात हैं। उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक की पीपल गांव, प्रयागराज शाखा में है। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को सात बार में खाते से 4 लाख रुपये निकल गए। उन्हें रकम निकालने की जानकारी नहीं हो सकी।

निवेश प्लान का झांसा देकर 5.40 लाख ठगे
सिकंदरा निवासी अमित कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा कि 13 फरवरी को व्हाट्सएप पर एक महिला से बातचीत हुई। उसने अपना नाम निशिका सेन बताया। उसने निवेश करने पर काफी फायदा समझाया। उनके हां करने पर एक एप डाउनलोड कराया। वह कैटरपिलर के नाम से चल रहा था। उसकी वेबसाइट भी थी। इसमें व्हाट्सएप नंबर का एक लिंक था। उससे जोड़कर मुनाफा दिखाया। बाद में खाते में 5.40 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। मुनाफे की रकम निकालने का प्रयास करने पर युवती ने 10 प्रतिशत फीस और 7 प्रतिशत जीएसटी के नाम पर रकम मांगी। तब ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर ज्यादा मुनाफा बता सात लाख की ठगी
न्यू जनता कॉलोनी, सदर बाजार निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर पुष्कर राज ठाकुर ट्रेडर्स का विज्ञापन देखा। एक लिंक दिया गया, जिस पर क्लिक करने पर वह उनके टेलीग्राम चैनल से जुड़ गए। उन्हें छोटे निवेश पर ज्यादा मुनाफे का भरोसा दिलाया गया। 10 से 13 अगस्त के बीच में सात बार में अलग-अलग तरीके से रकम लेकर 7 लाख रुपये ठग लिए। हर बार मुनाफा देने की कहने पर अतिरिक्त चार्ज के रूप में धनराशि भी मांगने लगे। धोखाधड़ी का पता चलने पर उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

खाते से निकल गई रकम
सरवन नगर, सेवला जाट निवासी महेश चंद्र ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वो 1 अगस्त को अपने खाते से पांच लाख रुपये निकलने गए थे। पता चला कि रकम पहले ही निकल चुकी है। इस पर साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। पीड़ित ने पुलिस से रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें