फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आई लव मोहम्मद के पोस्टर हटाते ही सड़कों पर उतरी भीड़, कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी

Sat, 27 Sep 2025 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
मौके पर पुलिसबल... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली में बवाल के बाद आई लव मोहम्मद विवाद की आंच शुक्रवार को गंजडुंडवारा तक पहुंच गई। मुस्लिम समुदाय के एक पक्ष द्वारा आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर को हटाने पर पटियाली तिराहा स्थित कुवा जामा मस्जिद के पास दूसरे पक्ष की भीड़ सड़कों पर उतर आई। पोस्टर हाथ में लेकर जुलूस निकालने की कोशिश की। सूचना पर डीएम सहित एसपी, एएसपी व सीओ कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पैदल मार्च निकालकर भीड़ को वापस घरों में वापस भेज दिया।

विज्ञापन



कस्बा में पुलिस प्रशासन जुमे की नमाज को लेकर सुबह से ही अलर्ट था। एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि दोपहर में मुस्लिम समुदाय के ही एक पक्ष ने पटियाली तिराहा स्थित कुवा जामा मस्जिद, बिलाल मस्जिद, गरीब नवाज मस्जिद, पूर्व और पश्चिम थोक इलाके से आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर उतरवाने का प्रयास किया। इसके विरोध में दोपहर करीब 3 बजे मुस्लिम सुमदाय के ही दूसरे पक्ष के युवा और महिलाएं सड़कों पर उतर आए। 

आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर हाथों में लेकर नारेबाजी शुरू कर दी, जुलूस निकालने की कोशिश करने लगे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। एसपी अंकिता शर्मा कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गई। एएसपी सुशील कुमार, सीओ पटियाली संदीप सिंह, एसडीएम प्रदीप कुमार विमल भी भारी फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। भीड़ को पटियाली तिराहा के पास ही रोक दिया। 
विज्ञापन


एसपी ने पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ इलाके में पैदल मार्च निकालते हुए भीड़ को घरों में वापस लौटने को कहा। करीब 3 घंटे तक सड़कों पर रहने के बाद बाद भारी फोर्स को देखते हुए भीड़ वापस घरों की ओर लौट गई। डीएम प्रणय सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। लोगों से माहौल खराब न करने की अपील की। पूरे इलाके में भारी फोर्स के साथ पीएसी तैनात कर दी गई है। एएसपी, एडीएम समेत अन्य अधिकारी मौके पर कैंप किए हुए हैं।
विज्ञापन


गंजडुंडवारा में मौके पर स्थिति सामान्य है। लॉ एंड आर्डर की कोई समस्या नहीं है। पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है।
- प्रणय सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें