फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा में अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश जनमंच के बैनर तले दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। एमजी रोड पर काला कपड़ा दिखाकर और मानव शृंखला के बनाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट आंदोलन के दौरान अधिवक्ताओं पर पुलिस ने 26 सितंबर 2001 को लाठीचार्ज किया था। तभी से इस दिन को अधिवक्ता काला दिवस के रूप में मना रहे हैं। जनमंच के अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह ने बताया कि अधिवक्ता हाईकोर्ट की मांग पर करीब 40 साल से आंदोलन कर रहे हैं। 1984 में जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट में आगरा को खंडपीठ की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थान बताया था। इसके बावजूद आज तक स्थापना नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने 31 मीटर लंबे काले कपड़े के साथ पुलिस के खिलाफ विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ता पवन कुमार गुप्ता, सुरेंद्र सिंह धाकरे, अमर सिंह कमल, जितेंद्र चौहान, सत्येंद्र कुमार यादव, अशोक कुमार भारद्वाज आदि मौजूद रहे।



जांच रिपोर्ट का नहीं हुआ खुलासा



आगरा। दीवानी परिसर में यूनाइटेड बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। यहां पर सर्वसम्मति से शुक्रवार को काला दिवस मनाने का फैसला किया गया। एसोसिएशन के सचिव अनूप कुमार शर्मा ने कहा कि 26 सितंबर 2001 की घटना दीवानी के इतिहास पर एक काला धब्बा है। पुलिस ने अधिवक्ताओं के साथ वादकारियों और न्यायिक अधिकारियों को भी घायल किया था। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ जस्टिस गिरवर मालवीय आयोग की जांच रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने रिपोर्ट का खुलासा करने की मांग की। इस मौके पर अधिवक्ता नरेश शर्मा, विवेक पारासर, सुमंत चतुर्वेदी, शोभित मोहन, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें