मामला ट्रांस यमुना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि एक फरवरी की रात सलीम शाह, अरमान, आमीन और शानू घर में आ गए। सलीम शाह ने उसे पकड़ लिया। अन्य ने पति को दबोच लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उसके बाद गलत काम किया। इस दौरान पति दरिंदों के सामने गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपी उसकी अस्मत से खेलते रहे। पीड़िता ने बताया कि इतना ही नहीं आरोपियों ने एक गंदा वीडियो भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर शांत रहने के लिए कहा।
ये भी पढ़ें - UP: धार्मिक स्थल में मिली थी जिस महिला की लाश, हत्या का राज तो खुला नहीं...17 वर्षीय बेटी भी हो गई लापता
दो फरवरी को फिर की मारपीट
पीड़िता ने बताया कि वो पुलिस तक पहुंचती, उससे पहले ही दो फरवरी को आरोपी फिर से घर में घुस आए। पीड़िता और उसके पति के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जिसके बाद पीड़िता थाने में पहुंची और पुलिस को पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पिता-पुत्र सहित अन्य हैं। आरोपी एक ही मकान में किराये पर रहते हैं।
ये भी पढ़ें - UP: ये हैं 70 वर्षीय सूरजभान...जिन्हें जीते जी मार दिया, मंत्री ने की सिफारिश; तब मिला जिंदा होने का प्रमाण पत्र