फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डिलीवरी बॉय को ऑर्डर देने के बहाने बुलाया, फिर इस कदर की पिटाई; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Thu, 23 Apr 2026 09:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में डिलीवरी बॉय को फर्जी ऑर्डर के बहाने बुलाकर आरोपियों ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
भर्ती घायल हुए युवक । वीडियोग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने डिलीवरी बॉय को ऑर्डर देने के बहाने बुलाकर पीटा। उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नगला मेवाती निवासी मेहरूद्दीन ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा जुनैद एक कंपनी का डिलीवरी बॉय है। 20 अप्रैल को दोपहर 1 बजे एक ऑर्डर की डिलीवरी देनी थी। पीड़ित ने दिव्या नाम से आए ऑर्डर पर लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो एक युवक ने उठाया।
विज्ञापन

उसने शांति मांगलिक हॉस्पिटल के पास प्राणानिका रसोई के पास बुलाया। वह ऑर्डर लेकर वहां पहुंचा तो वहां पहले से कई लोग मौजूद थे। आरोपियों ने बिना बात किए पिटाई शुरू कर दी। जमीन पर गिराकर धारदार हथियार से भी हमला किया। मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपी भाग गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें