फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते फोन का लालच: परिचित दंपती ने झांसा देकर लिए चार लाख रुपये, मांगने पर दी धमकी; प्राथमिकी दर्ज

Thu, 26 Nov 2026 02:29 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले परिचित दंपती पर सस्ते में फोल्डेबल फोन दिलाने का झांसा देकर युवक से चार लाख रुपये लेने का आरोप है। रकम वापस मांगने पर धमकी देने की शिकायत के बाद सिकंदरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सस्ते में फोन दिलाने का झांसा देकर एक युवक से मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले परिचित दंपती ने चार लाख रुपये ले लिए। रुपये वापस मांगने पर धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सिकंदरा पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन


नीरव निकुंज निवासी नीरज सिंह ने बताया कि वह कई वर्षों से शाह मार्केट, एमजी रोड स्थित एसके शर्मा उर्फ बंटी की दुकान पर मोबाइल रिपेयर कराने जाते थे। इस दौरान बंटी और उनकी पत्नी विनीता शर्मा से परिचय हो गया। बंटी पहले छोटी रकम उधार लेकर समय पर लौटाता था। बाद में दिल्ली से माल लाने के नाम पर ज्यादा रुपये मांगने लगा।

आरोप है कि एक साल पहले बंटी अपनी पत्नी के साथ घर आया और दो माह के लिए चार लाख रुपये उधार मांगे। इस दौरान एक ब्रांडेड कंपनी का महंगा फोल्डेबल मोबाइल फोन दिल्ली से सस्ते में दिलाने का लालच दिया। सस्ते में फोन मिलने और परिचय होने के कारण नीरज ने दंपती को रकम दे दी। इस दौरान उनके भाई जितेंद्र और दोस्त मनोज पत्नी के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


दो माह बाद जब नीरज ने रकम वापस मांगी तो दंपती बहाना बनाने लगे। ज्यादा दबाव डालने पर धमकाना शुरू कर दिया। बंटी ने कहा कि पुलिस से मेरे अच्छे संबंध हैं। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


बजरंग प्रसाद, एसीपी हरीपर्वत ने बताया कि परिचित दंपती ने ही युवक के साथ धोखाधड़ी की है। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें