फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Education: एसएन मेडिकल कॉलेज में स्टेट पीजी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग मंगलवार से होगी

Tue, 10 Apr 2018 08:42 PM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
काउंसिलिंग - फोटो : google
विज्ञापन
आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में स्टेट पीजी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग मंगलवार से शुरू हो जाएगी। एसएन को 10 मेडिकल कालेजों के लिए नोडल सेंटर बनाया गया है। 
विज्ञापन


इसमें एसएन मेडिकल कालेज, श्री राममूर्ति मेडिकल कालेज, बरेली, रुहेलखंड मेडिकल कालेज सहित सात अन्य डेंटल, मेडिकल कालेज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी। 

इसके नोडल प्रभारी डा. राजेश गुप्ता बनाए गए हैं। तीन दिवसीय काउंसलिंग नई सर्जरी इमारत के प्रथम तल पर की जाएगी। यहां छात्रों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने के बाद सीट आवंटित की जाएगी। 
विज्ञापन


काउंसलिंग सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। प्राचार्य डा. सरोज सिंह ने बताया कि काउंसलिंग की तैयारी हो गई है। पुलिस से भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें