आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में स्टेट पीजी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग मंगलवार से शुरू हो जाएगी। एसएन को 10 मेडिकल कालेजों के लिए नोडल सेंटर बनाया गया है।
इसमें एसएन मेडिकल कालेज, श्री राममूर्ति मेडिकल कालेज, बरेली, रुहेलखंड मेडिकल कालेज सहित सात अन्य डेंटल, मेडिकल कालेज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी।
इसके नोडल प्रभारी डा. राजेश गुप्ता बनाए गए हैं। तीन दिवसीय काउंसलिंग नई सर्जरी इमारत के प्रथम तल पर की जाएगी। यहां छात्रों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन करने के बाद सीट आवंटित की जाएगी।
काउंसलिंग सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। प्राचार्य डा. सरोज सिंह ने बताया कि काउंसलिंग की तैयारी हो गई है। पुलिस से भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया है।