फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: चार और मौतें दर्ज, 25 नए संक्रमित मिले, 248 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Fri, 11 Jun 2021 07:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा, कर्फ्यू में ढील मिलने पर लापरवाही न बरतें। ढील जनता की सहूलियत के लिए दी गई है। संक्रमण बढ़ने पर दोबारा कोरोना कर्फ्यू लग सकता है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस: कोरोना की जांच कराता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शुक्रवार को चार और मरीजों की मौतें पोर्टल पर दर्ज होने से मृतक संख्या 443 पहुंच गई है। वहीं 25 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पिछले 24 घंटे में 8,120 लोगों की जांच की गई है और 11 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 248 हो गई है। अबतक 25,778 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें कुल 25,087 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन


दस लाख से अधिक हुई जांचें
दस लाख से अधिक लोगों की जिले में जांच हो चुकी है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.37 फीसदी है। यानी प्रत्येक 100 संक्रमितों में 97 मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा, कर्फ्यू में ढील मिलने पर लापरवाही न बरतें। ढील जनता की सहूलियत के लिए दी गई है। संक्रमण बढ़ने पर दोबारा कोरोना कर्फ्यू लग सकता है। ऐसे में जिला प्रशासन अपील करता है कि आवश्यक कार्य से ही लोग घरों से बाहर जाए। टीकाकरण जरूर कराएं।

एसएन के कोविड अस्पताल में अब केवल 13 मरीज
संक्रमण की दर कम होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में मरीज घटने लगे हैं। अब यहां पर केवल 13 मरीज ही भर्ती हैं। इनमें से नौ का इलाज आईसीयू में चल रहा है। कोविड अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे डॉ. अजित चाहर ने बताया कि गंभीर हाल के मरीज भी कम हुए हैं। 13 मरीजों में से चार मरीज सामान्य वार्ड में भर्ती हैं तो नौ की हालत गंभीर होने पर आईसीयू में हैं।  
विज्ञापन


40 दिन तक फुल रहा था 200 बेड का आईसीयू-आइसोलेशन वार्ड 
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में एसएन मेडिकल कॉलेज में आईसीयू और आइसोलेशन वार्ड 40 दिन से अधिक फुल रहे। कोविड आईसीयू प्रभारी डॉ. राजीव पुरी ने बताया कि 10 अप्रैल से 20 मई तक आइसोलेेशन वार्ड के 200 बेड फुल रहे। आईसीयू में भी एक भी बेड खाली नहीं था। लगातार संक्रमित मरीज आ रहे थे, इनके लिए अतिरिक्त बेड तक लगाने पड़े थे। 
विज्ञापन


ऑक्सीजन संकट की वो मार्मिक तस्वीर: अपने सुहाग के लिए जान पर खेल गईं थीं रेनू अग्रवाल, पढ़िये 'आज की सावित्री' की आपबीती 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें