फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: एक संक्रमित मिला, पांच हुई सक्रिय मरीजों की संख्या, रात्रि कर्फ्यू में सख्ती बढ़ाने के निर्देश

Fri, 27 Aug 2021 12:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार तक जिले में 15.58 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। कुल 25741 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 25278 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना की वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में गुरुवार को दो दिन बाद एक नया संक्रमित मिला है। एक मरीज ठीक भी हुआ है। बीते 24 घंटे में 7748 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिले में अब पांच सक्रिय मरीज हैं। 458 संक्रमित अब तक दम तोड़ चुके हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार तक जिले में 15.58 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। कुल 25741 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 25278 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.20 प्रतिशत है। कुल संक्रमण दर 1.65 फीसदी है। यानी 100 लोगों की जांच में एक संक्रमित मिल रहा है। दूसरी तरफ गैर राज्यों में संक्रमण बढ़ने की आशंका पर शासन ने रात्रिकर्फ्यू में सख्ती के निर्देश दिए हैं। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक शहर में कर्फ्यू है। कोविड नियमों के पालन में हो रही लापरवाही से वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


आज 82,000 लोगों को लगेगी वैक्सीन
आगरा। जिले में शुक्रवार को रिकॉर्ड 82 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार को बिना पंजीकरण के वैक्सीन लगाई जाएगी। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉक्टर संजीव वर्मा ने बताया कि टीकाकरण के लिए जिले में कुल 426 बूथ बनाए गए हैं। अभी तक जिले में अधिकतम 60,000 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मिला था। पहली बार 82,000 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया है।

जिला अस्पताल में अब बिना मास्क के प्रवेश नहीं
आगरा। जिला अस्पताल में अब मास्क के बिना किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मास्क लगाना अनिवार्य है, इसके बाद भी बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार बिना मास्क के दिखते हैं। कोरोना संक्रमण की प्रस्तावित तीसरी लहर को देखते हुए सख्ती बढ़ाई जा रही है। 
विज्ञापन

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक एके अग्रवाल का कहना है कि सभी स्टाफ और अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों के लिए पहले से मास्क पहनना जरूरी है। देश में बढ़ते कोरोना के मामले और वायरल को देखते हुए सख्ती बढ़ा दी गई है। सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं, इनको निर्देश दिया गया है कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों से मास्क और सामाजिक दूरी का पालन कराया जाए।
विज्ञापन

गर्मी की मार: प्रदेश में सबसे गर्म शहरों में नंबर वन आगरा, रात में चार डिग्री सेल्सियस ऊपर है पारा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें